YOGI ADITYANATH BITHDAY / आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51 वां जन्मदिवस आज आजमगढ़ के जहानागंज स्थित चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट रामपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। योगी आदित्यनाथ जी के जन्म उत्सव पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन भी संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की। उनके 51 वे जन्मदिवस पर केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।YOGI ADITYANATH BITHDAY
इस अवसर पर विधान परिषद के सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर यहां सुंदरकांड पाठ का आयोजन संपन्न होने के साथ ही हम सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना किए हैं कि योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में देश प्रदेश में शांति अमन चैन बना रहे,और प्रदेश का विकास होता रहे। YOGI ADITYANATH BITHDAY
वहीं पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य जसवंत सिंह ने बताया कि योगी जी महाराज उत्तर प्रदेश में जो कार्य किए हैं, उससे वे देश की संपत्ति के समान हो गए हैं । जिस तरह से सारे लोग , यहां तक कि देश व विदेश में लोग उनके कार्यो का अनुसरण कर रहे हैं। यह जन भावना है कि ईश्वर उनको उनकी शक्ति और क्षमता में बढ़ोतरी करें जिससे वह प्रदेश और देश का निरंतर सेवा करते रहें।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष, जहानागंज विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। YOGI ADITYANATH BITHDAY