VIVADIT BOL / इंदौर : छोटे-छोटे नेताओं के मुंह से कभी कभी विवादित बयान निकल जाते हैं लेकिन बड़े और राष्ट्रीय स्तर के नेता के जुबान से निकली बातें ज्यादा चर्चा का विषय बन जाती है। हम बात कर रहे हैं भाजपा के राष्ट्रीय स्तर नेता विजयवर्गीय जिन्होंने आधी आबादी के बारे में विवादित बयान दिए हैं। VIVADIT BOL
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हनुमान जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय ने लड़कियों को अपने संबोधन में शूपर्णखा कह दिया। उनका यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपने संबोधन में कैलाश विजयवर्गीय ने लड़कियों के कपड़ों पर विवादित टिप्पणी की। VIVADIT BOL
इस वीडियो में कैलाश कहते हुए नजर आ रहे हैं, मैं कभी-कभी देखता हूं, ‘मैं आज भी जब निकलता हूं, पढ़े-लिखे नौजवानों, बच्चों को झूमते हुए देखता हूं तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि पांच-सात ऐसी दूं कि उनका नशा उतर जाए। सच कह रहा हूं, भगवान की कसम. हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा। VIVADIT BOL
व वायरल वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि… अपन महिलाओं को देवी बोलते हैं। उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता. बिल्कुल शूर्पनखा लगती है. सच में अच्छा सुंदर भगवान ने शरीर दिया है। जरा अच्छा कपड़ा पहनो यार. बच्चों में आप संस्कार डालिए. मैं बहुत चिंतित हूं। VIVADIT BOL