• Sat. Dec 9th, 2023

    VAN MAHOTSAV / वृक्षो का मानव जीवन में तथा पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान – जनपद न्यायाधीश

    ByA.K. SINGH

    Jul 22, 2023

    VAN MAHOTSAV / वृक्षो का मानव जीवन में तथा पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है। यह बात जिला जज संजीव शुक्ला ने शनिवार को बृहद पैमाने पर पौधरोपण अभियान की शुरुआत करने के बाद कही। अपने सभी अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया। VAN MAHOTSAV

    इस अवसर पर जिला जज ने पीपल का वृक्ष लगाकर दीवानी न्यायालय परिसर में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। जिला जज तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने संयुक्त रूप से पाकड़ का पौधा लगाया। अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने कहा वृक्ष हमारे पुत्रों की तरह है कि हम सबकी जिम्मेदारी है धरती को हरा भरा बनाने में पेड़ों का संरक्षण करें अन्यथा हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ हवा को भी तरस जाएगी।  VAN MAHOTSAV

    इस अवसर पर प्रधान पारिवारिक न्यायधीश मनोज कुमार राय मोटर दुर्घटना अधिकरण के जज अजय कुमार सिंह अपर जिला जज सतीश चंद्र दिवेदी ,रामानंद, जैनेंद्र कुमार पांडेय, रामनारायन, ओम प्रकाश वर्मा,विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार मिश्रा रमेश चंद्र,शैलजा राठी, संदीपा यादव समेत सभी न्यायिक अधिकारियों तथा कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक-एक पौधा लगाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के कुल 450 पौधों का रोपण किया गया। VAN MAHOTSAV

    See also  TIPS STUDENTS / किसान गोष्ठी के आयोजन द्वारा कृषि के अंतिम वर्ष के छात्रों को अनुभव के दिए गए टिप्स