• Sun. Dec 10th, 2023

    U.P.DIVAS / उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी हुए सम्मानित

    ByA.K. SINGH

    Jan 24, 2023

    U.P DIVAS/ आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट बेसमेन्ट में सूचना विभाग, पर्यटन विभाग, महिला कल्याण विभाग, आईसीडीएस, उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, डाक विभाग, समाज कल्याण, खादी ग्रामोद्योग विभाग, उद्यान विभाग, श्रम विभाग, एनआरएलएम द्वारा लगायी गयी U.P.DIVAS

    प्रदर्शनी का जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज व मुख्य विकास अधिकारी श्री आनन्द कुमार शुक्ला द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये प्रत्येक स्टाल का अवलोकन किया गया। U.P.DIVAS

    इसी के साथ ही सूचना एवं पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं धार्मिक स्थलों के सम्बन्ध में लगायी गयी स्टैण्डी का अवलोकन किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट बेसमेन्ट में विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगायी गयी हैं।U.P.DIVAS

    प्रदर्शनी की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील किया कि प्रदर्शनी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर लाभ उठायें।
    जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के सम्बन्ध में बताया कि अंग्रेजी शासन काल में उत्तर प्रदेश को विभिन्न नामों से जाना जाता था, जिसमें 1775 से लेकर 1833 तक प्रेसीडेन्सी आफ फोर्ट विलियम (बंगाल) के अधीन था। 1836 में आगरा प्रेसीडेन्सी का नाम नार्थ वेस्टर्न प्राविन्सेज रखा गया तथा इसकी राजधानी इलाहाबाद से आगरा हस्तानातंरित कर दी गयी। U.P.DIVAS

    1858 में इस प्रांत की राजधानी आगरा से बदलकर इलाहाबाद हस्तानातंरित कर दी गयी। अंत में 24 जनवरी 1950 को इस प्रांत का नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया। U.P.DIVAS

    See also  EXAM WARRIORS/आजमगढ़ में 107 विद्यालयों के छात्रों शिक्षकों ने सोसल मिडिया प्लेटफार्म पर देखा परिक्षा पर चर्चा, लिए सफलता के टिप्स