• Fri. Dec 1st, 2023

    REPUBLIC DAY/आज़मगढ़ : 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने झंडा फहराया, राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी

    ByA.K. SINGH

    Jan 26, 2023

    REPUBLIC DAY /आजमगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी कांग्रेसियों ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया और संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। REPUBLIC DAY

    जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा आज का दिन हमारे लिये महत्वपूर्ण दिन है 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया। आज के समय में भारतीय संविधान को बचाये रखना हमारे लिये एक बड़ी चुनौती है। इसी संविधान से देश को एक सूत्र में पिरोया गया है। चिंता का विषय है आज विभिन्न प्रकार से संविधान पर हमले हो रहे हैं जो ताकते पहले से ही संविधान के खिलाफ हैं वह तरह तरह से इस पर चोट पहुंचाने का उपाय कर रही हैं। REPUBLIK DAY

    लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिये कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता और जन-जन संकल्पित है। आज के दिन हम सभी लोग लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हैं।
    इस मौके पर बेलाल अहमद, तेजबहादुर यादव, पूर्णमासी प्रजापति, चंद्रपाल यादव, मुन्नू यादव, जगदम्बिका चतुर्वेदी, रविकांत त्रिपाठी, रामगनेश प्रजापति, राना खातून, अमर बहादुर यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रेमा चौहान, मंतराज यादव, कन्हैया कुमार राव, बृजेश पाण्डेय, आदि लोग उपस्थित रहे।
    REPUBLIK DAY

    See also  REPUBLIC DAY /कृषि महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस