• Mon. Dec 11th, 2023

    RAM TEMPLE AYODHYA / अयोध्या : दुनिया के 155 देशों के जल से होगा भगवान राम के मंदिर का जलाभिषेक

    ByA.K. SINGH

    Apr 7, 2023

    RAM TEMPLE AYODHYA / अयोध्या : श्री राम की जन्मभूमि केवल अपने देश में ही नहीं अपितु विदेशों में यहां के राम जन्मभूमि के प्रति लोगों की आस्था व श्रद्धा हैं। प्राप्त सूचनाके अनुसार 155 देश के जल और सात महाद्वीपों की नदियों तथा समुद्र के जल से रामलला के निर्माणाधीन मंदिर का जलाभिषेक होगा। RAM TEMPLE AYODHYA

    दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष पूर्व दिल्ली के विधायक डॉ विजय जॉली के नेतृत्व में जलाभिषेक कार्यक्रम सम्पन होगा। सम्भावित तिथि  23 अप्रैल को सुनिश्चित की गई है । रामलला के मंदिर के जलाभिषेक के कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और योग गुरु स्वामी रामदेव होंगे। विश्व हिंदू परिषद आरएसएस के पदाधिकारी समेत 20 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय सहित अनेक देशों के राजनायिक भी  शामिल होंगे।। RAM TEMPLE AYODHYA

    टिनीटॉड,टोबैगो, सुरनाम,मॉरीशस फिजी थाईलैंड यूक्रेन रसिया समेत पाकिस्तान से लाया गया है जल। मणिराम दास छावनी के सभागार में होगा सामूहिक आयोजन। संत महंत भी होंगे शामिल। बिरला धर्मशाला से राम जन्म भूमि परिसर तक जाएंगे सभी मेहमान। रामलला का करेंगे दर्शन। अपने-अपने देशों से लाए जल को निर्माणाधीन स्थल के चारों तरफ भगवान को करेंगे समर्पित। RAM TEMPLE AYODHYA

    See also  POLICE PETROLING / अलविदा जुम्मा व ईद के मद्देनजर डीआईजी, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिले के मुख्य स्थानों पर की फुट पेट्रोलिंग