POLIC VIBHAG / आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत हत्या, गोवध, दुष्कर्म व अन्य अपराधों में सक्रिय अपराधियों पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट महोदय आजमगढ़ द्वारा 08 अपराधियों को 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। थाना थाना फूलपुर से 03, थाना रानी की सराय, जहानागंज, मेहनगर, महराजगंज व दीदारगंज से 01 – 01 अपराधी जिलाबदर हुए है।
जिलाबदर हुए 08 अपराधियों का विवरण निम्नवत है। POLIC VIBHAG
1. बेलाल पुत्र मुफीद उर्फ मिस्टर, निवासी कौडिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़। (गोवध)
2. मो0 नाजिम पुत्र महमूद निवासी कौडिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़। (गोवध)
3. शहजाद पुत्र मो0 नाजिम निवासी कौडिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़। (गोवध)
4. सुबेदार उर्फ सुरेन्द्र यादव पुत्र दिलराम निवासी रोवां थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़। (आपराधिक)
5. सलाउद्दीन उर्फ राजू पुत्र रोहित निवासी छतउर कड़ासर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़। (बलात्कार)
6. विशाल पुत्र राजदेव यादव निवासी बछवल थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़। (लूट)
7. ओम प्रकाश यादव उर्फ भुवर पुत्र गुलाब यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़। (आबकारी )
8. शम्श आलम पुत्र फकरे आलम निवासी दुबांवा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़। (गोवध)