• Mon. Dec 11th, 2023

    PMKSY / प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वाटर सेड घटक के अंतर्गत समूह की महिलाओं को दिए गए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण

    ByA.K. SINGH

    Aug 21, 2023

    PMKSY / आजमगढ़ : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वाटर शेड घटक 2.0 परियोजना के अंतर्गत समूह की महिलाओं का 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय बैच का प्रारंभ आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के अधीन संचालित, कृषि विज्ञान केंद्र, कोटवा, आजमगढ़-1 पर प्रभारी अधिकारी प्रो० डी०के० सिंह के नेतृत्व में किया गया।  PMKSY

    जिसमें प्रोo सिंह द्वारा समूह महिलाओं को पोषण वाटिका स्थापित कर अपने बच्चों एवम परिवार को कुपोषण से दूर किया जा सकता तथा औषधीय पौधों के महत्व एवम उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। प्रथम बैच 16-17 अगस्त, 2023 एवम द्वितीय 18-19 अगस्त, 2023 तक चला था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर रुद्र प्रताप सिंह ने मशरूम की खेती एवम मधुमक्खी पालन के बारे में पावरप्वांइट के माध्यम से जानकारी दी तथा जनपद में मशरूम की खेती में उत्कृष्ट कार्य कर रहे किसानों की सफलता की कहानी के बारे में बताया। PMKSY

    केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रणधीर नायक ने मिट्टी में पाए जाने वाले सूक्ष्म तत्व एवं वर्मी कंपोस्ट बनाने की जानकारी दी। सस्य वैज्ञानिक डॉक्टर संजय कुमार ने कृषक महिलाओं को प्रकृति खेती की आवश्यकता एवम महत्व के बारे में बताया जिन्हें अपनाकर मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सकता । डॉ विजय कुमार विमल ने समूह की महिलाओं को आम, अचार, पापड़ जैम, जैली आदि बनाने की विधि को विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में 40 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। PMKSY

    See also  V.C. INSPECTION / आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति ने कृषि महाविद्यालय कोटवा का किया दौरा