• Sat. Dec 9th, 2023

    NAYAYYIK TRANSFER /न्यायिक अधिकारियों के हुए स्थानान्तरण, शुभकामनाओं के साथ दी गई भावभीनी विदाई

    ByA.K. SINGH

    Apr 27, 2023

    NAYAYYIK TRANSFER / आजमगढ़  : दीवानी न्यायालय बार एसोसिएशन के सभागार में गुरुवार को स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर अधिवक्ताओं ने स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों की न्यायप्रियता तथा कर्तव्य परायणता की तारीफ की। इससे पूर्व बार एसोसिएशन के आमंत्रण पर जिला जज संजीव शुक्ला के नेतृत्व में स्थानांतरित न्यायिक अधिकारी बार एसोसिएशन के सभागार में पहुंचे । NAYAYYIK TRANSFER

    जहां अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर न्यायिक अधिकारियों का स्वागत किया।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह कहा कि स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। अपने निर्धारित कार्यकाल में न्यायिक अधिकारी अपने निर्णय से अपनी छाप छोड़ते हैं। स्थानांतरित अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।  NAYAYYIK TRANSFER

    इस अवसर पर स्थानांतरित हो रहे अपर जिला जज अनिल कुमार वर्मा ,जितेंद्र यादव, सौरभ सक्सेना, रवीश कुमार अत्री ,शेष बहादुर निषाद ,राम गोपाल सिंह, फास्ट ट्रैक कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिविजन प्रतिभा, जूनियर डिवीजन के विपुल कुमार यादव, संदीप मनी,शिवशक्ति हर्षवर्धन, अंकिता सिंह, अमित मौर्या, एकलव्य सरोज ,दिलीप साहनी ,समरीन फातिमा नोमानी, विजय रतन गौतम, प्रद्युम्न मिश्रा, अफीफा इरफान, अंकिता सिंह तथा प्रतिभा भाग्यश्री के अलावा प्रधान पारिवारिक न्यायधीश अशोक सिंह ,अपर जिला जज बी डी भारती तथा सतीश चंद्र द्विवेदी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यशवंत सरोज उपस्थित रहे। इस अवसर पर दीवानी बार एसोसिएशन के संरक्षक शिव गोविंद यादव, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, सूबेदार यादव,के पी अस्थाना, दयाराम यादव, पूर्व मंत्री अनिल कुमार सिंह राजेश कुमार सिंह पराशर ,बलवंत सिंह ,कुलदीप सिंह आदि बहुत से अधिवक्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन संघ के मंत्री जयप्रकाश यादव एडवोकेट किया। NAYAYYIK TRANSFER

    See also  HAMIRPUR UPDATE / अपडेट ब्रेकिंग हमीरपुर , पुलिस ने सन्नी सिंह के घर के चारों तरफ की बेरिकेटिंग, पुलिस के आलाधिकारी समेत 50 पुलिस बल तैनात,