• Sun. Dec 10th, 2023

    NAGAR VIKAS MANTRI / मऊ के साथ ही पूर्वांचल का सम्पूर्ण विकास प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता – एके शर्मा

    ByA.K. SINGH

    Apr 29, 2023

    NAGAR VIKAS MANTRI / मऊ :  भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद मऊ से अधिकृत प्रत्याशी अजय कुमार गौतम के चुनावी केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन बलिया मोड़ के निकट नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अरविंद कुमार शर्मा के साथ प्रत्याशी अजय कुमार गौतम के कर कमलों द्वारा हुआ। NAGAR VIKAS MANTRI

    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ए के शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा शीर्ष नेतृत्व अपने नागरिकों के प्रति बेहद ही संवेदनशील है। पूर्वांचल के साथ ही मऊ का विकास प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। आज आप सबके सहयोग से मैं शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाना चाहता हूं की हम पूर्वांचल की जनता के सहयोग से उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा। केंद्र और प्रदेश की सरकार के साथ ही नगर पालिका में भी हमारा अध्यक्ष होगा तो हमारे नगर का चहुमुखी विकास और तेजी से होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है हमारी सरकार अंत्योदय के उत्थान को ध्यान में रखकर योजनाओं को धरातल पर उतारती है। यह हमारा सौभाग्य है की मऊ पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की बराबर नजर रहती है। NAGAR VIKAS MANTRI

    हमारे लिए पिछले पायदान पर बैठे व्यक्ति का विकास ही हमारी राजनीति का मुख्य उद्देश्य है। भाजपा की सरकार जनहित के कार्य को प्राथमिकता में रखती है। आवास, शौचालय, परिवहन, कानून व्यवस्था, बिजली सप्लाई, हर वो मांग जो आम जनमानस के सुख सुविधा के लिए जरूरी है सरकार पूरा कर रही है। हमारा पूरा प्रयास होगा की मऊ नगर देश के नक्शे पर चमकने लगे और यहां के नागरिकों को हर उचित सुविधा मिलने लगेगी। NAGAR VIKAS MANTRI

    See also  PARIVAHAN CHECKING / परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बाराबंकी जिले में की छापेमारी की, 30 से 35 ओवरलोड ट्रक को किया सीज

     

    इस अवसर पर कुछ अन्य विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिनमे अंकित कुमार प्रिंस राघव स्वराज सिंह आलोक गुप्ता रंगा लाल प्रमुख रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्त ने तथा संचालन महामंत्री नूपुर अग्रवाल ने किया।
    इस अवसर पर अरिजित सिंह संजय पाण्डेय बजरंगी सिंह भरत लाल राही संजय वर्मा रमेश राय संतोष सिंह राकेश मिश्र आनंद प्रताप सिंह संगीता द्विवेदी सत्यमित्र सिंह त्रिवेणी वर्मा गनेश सिंह सुनील यादव राघवेंद्र शर्मा मनीष मद्धेशिया मयंक मद्धेशिया राहुल उपाध्याय दिनेश भारती सूरज चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। NAGAR VIKAS MANTRI