• Mon. Dec 11th, 2023

    MISSON CHANDYAN / कृषि महाविद्यालय मे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए हनुमान चालीसा का हुआ पाठ

    ByA.K. SINGH

    Aug 23, 2023

    MISSON CHANDYAN / आजमगढ़ : कृषि महाविद्यालय मे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । चंद्रयान -3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग की कामना हेतु महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह, सभी सहायक प्राध्यापकों एवं छात्रों द्वारा पूजा पाठ किया गया ।  MISSON CHANDYAN

    विश्व के अग्रणी अंतरिक्ष अभियान में से एक, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चलाई जा रही चंद्रयान-3 मिशन ने अपने उद्देश्य की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए एक नये मुकाम का सामना किया है। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर स्थायी रूप से लैंडिंग करना और वहाँ से वैज्ञानिक तथा अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए डेटा एकत्र करना है। इस महत्वपूर्ण क्षमता में सफलता प्राप्त करने के लिए बेहद उत्साहित इस टीम ने अनगिनत मेहनत और विशेषज्ञता का सहारा लिया है। उनके महत्वपूर्ण संघर्षों और परिश्रम के परिणामस्वरूप चंद्रयान-3 ने आज अपने सपनों की पूर्ति के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।  MISSON CHANDYAN

    चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए अधिष्ठाता महोदय ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के सभी शिक्षक डॉ विनय सिंह, डॉ संदीप पांडे, डॉ विनोद कुमार डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ प्रकाश यादव, डॉ विनीत प्रताप सिंह,डॉ विजय लक्ष्मी राय, डॉ रेनू गंगवार, डॉ आर पी सिंह, डॉ रणधीर नायक, डॉ अर्चना देवी, डॉ विजय कुमार विमल एवं डॉ संजय उपस्थित रहे l सभी छात्रों ने इस खुशी के अवसर पर रैली निकाली एवं नारे भी लगाये लगाये। MISSON CHANDYAN

    See also  BADMINTON GAME AZAMGARH/ अजेंद्र राय भारतीय बैडमिंटन संघ के ऐसेसर (मूल्यांकनकरता) पैनल में हुए शामिल