• Sun. Dec 10th, 2023

    KVK AZAMGARH / मेरी लाइफ मिशन के अंतर्गत मौसम अनुकूल जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा द्वारा किसान गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ByA.K. SINGH

    Jun 3, 2023

    KVK AZAMGARH  / आजमगढ़ : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, कोटवा आजमगढ़, में मेरी लाइफ मिशन के अंतर्गत मौसम अनुकूल, जैविक एवं प्राकृतिक खेती और बीज शोधन विषय पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, ग्राम -ऊंजी गोदाम, ब्लॉक रानी की सराय में किया गया। कार्यक्रम में केंद्र की वैज्ञानिक डॉ अर्चना देवी और डॉक्टर विजय कुमार ने अपनी अपनी बात रखी। KVK AZAMGARH
    डॉ अर्चना देवी ने महिला कृषक एवं पुरुष कृषकों को मौसम के अनुकूल प्रजातियों का चयन करने की जानकारी देते हुए नर्सरी डालने से पहले बीज को शोधन करने की विस्तृत जानकारी दी। पानी को संरक्षित करने के तौर तरीके के बारे में बताया। KVK AZAMGARH
    डॉ विजय कुमार विमल ने उपस्थित सम्मानित कृषक महिला एवं कृषकों को पर्यावरण के बचाव के लिए अपने जीवन शैली में बदलाव की प्रतिज्ञा दिलाई और सभी से आग्रह किया कि आप सभी लोग अपने जीवन काल में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। जैसा कि हमें पता है कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है वह हमारी निशुल्क सेवा करता है। शुद्ध वायु प्रदान करता है। जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ विमल ने पोषक वाटिका के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई। इस मौके पर कई कृषक एवं महिला कृषक ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। KVK AZAMGARH

    See also  FRAUD / मठ के नाम पर धोखाधड़ी कर अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वाला साधु गिरफ्तार