KISAN SMMAN NIDHI / आज़मगढ़ : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के प्रोफेसर विजेंद्र सिंह एवं प्रसार निदेशक डॉक्टर ए. पी. राव के निर्देशन में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा, आजमगढ़ पर सोमवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बेलगांवी कर्नाटक में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तेरहवीं किस्त के हस्तांतरण का सजीव प्रसारण किसान एवं किसान महिलाओं को किया गया | KISAN SMMAN NIDHI
उक्त अवसर पर किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल ने प्रधानमंत्री को जननायक की संज्ञा देते हुए देश के सर्वोन्मुखी विकास हेतु निरन्तर प्रयत्नशील रहने वाला बताया | जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ब्रजेश यादव ने रासायनिक खादों का प्रयोग कम करने एवं खाने में श्री अन्नों के महत्ता पर प्रकाश डाला |KISAN SMMAN NIDHI
कार्यक्रम में रणविजय सिंह ने देशी गो पालन एवं विपिन बिहारी ने मशरूम उत्पादन, डॉ रणधीर नायक वरिष्ठ वैज्ञानिक केवीके ने प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत चर्चा की |
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आर. के. सिंह (सस्य विज्ञान अनुभाग), वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आर. पी. सिंह (पादप सुरक्षा अनुभाग), वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार सिंह (पशुपालन अनुभाग), डॉ अर्चना देवी (पादप प्रजनन) डॉ विजय कुमार विमल (उद्यान अनुभाग) सभी वैज्ञानिकों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित नई-नई तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में लगभग 82 से अधिक किसान महिलाएं एवं किसान भाई उपस्थित रहे। KISAN SMMAN NIDHI