• Sat. Dec 9th, 2023

    JAJBA JAI SHREE KA / अतीक अहमद से 33 साल से लड़ रहीं जयश्री कुशवाहा को जानते हैं आप ?

    ByA.K. SINGH

    Apr 17, 2023

    JAJBA JAI SHREE KA /  बारह  बीघे उपजाऊ जमीन छीना फिर पति को गायब करवा दिया फिर बेटे पर फायरिंग , फिर घर में घुसकर कई बार पीटा, यह कहानी है उस बेबस महिला जय श्री की जो अपने हक की लड़ाई लड़ रही है।

    अतीक अहमद से 33 साल से लड़ रहीं जयश्री कुशवाहा को जानते हैं आप ? उनका नाम सूरजकली कुशवाहा उर्फ जयश्री है। उनकी उम्र 60 साल है। उनके पति सालों से गायब हैं। कानूनन कोई 10 साल से ज्यादा गायब रहता है तब उसे फाइलों में मृत घोषित कर दिया जाता है जय श्री कुशवाहा के पति 15 साल से गायब है। फिर भी हार नहीं मानी हैं। JAJBA JAI SHREE KA

    बेटे पर फायरिंग हो चुकी। खुद उन पर कई बार हमला हो चुका है। फिर भी वे 33 साल से उस माफिया अतीक अहमद से लड़ रहीं हैं जो कभी उत्तर प्रदेश में खौफ का पर्याय था।

    यूपी के प्रयागराज में धूमनगंज इलाके के झलवा की रहने वाली जयश्री के पति बृजमोहन कुशवाहा के पास 12 बीघा से अधिक जमीन थी। इस पर बढ़िया खेती होती थी। परिवार का पालन-पोषण हो रहा था। लेकिन एक दिन अचानक सब कुछ बदल गया। जयश्री के पति गायब हो गए। जमीन पर अतीक का कब्जा हो गया। JAJBA JAI SHREE KA

    जयश्री कहती हैं कि अतीक के अब्बू फिरोज के पास लाल रंग का एक ट्रैक्टर था। इस ट्रैक्टर से किसानों के खेतों की जुताई-बुवाई होती थी। यही ट्रैक्टर उनके खेत में भी चलता था। लेकिन उनकी जमीन देखकर अतीक के मन में लालच जगा। और वह उसके जमीन के पीछे पड़ गया। जमीन भी गई ,पति से भी हाथ धोना पड़ा। JAJBA JAI SHREE KA

    See also  BUDGET FEEDBACK/ स्वच्छताग्राहियों ने दी बजट पर प्रतिक्रिया, मोदी व निर्मला रमण ने रखा हमारा ध्यान