• Mon. Dec 11th, 2023

    GOVANSH / कोई भी गोवंश एक्सप्रेस वे पर, हाईवे पर एवं ब्रेकर पर घूमता हुआ नहीं मिले – जिलाधिकारी

    ByA.K. SINGH

    Apr 4, 2023

    GOVANSH / आजमगढ़ :  जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि अपूर्ण गौशालाओं को पूर्ण कर तत्काल उसकी क्षमता के अनुरूप गोवंश को संरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी गोवंश एक्सप्रेस वे पर, हाईवे पर एवं ब्रेकर पर घूमता हुआ नहीं मिलना चाहिए।   GOVANSH

    उन्होंने कहा कि गो आश्रय स्थल पर भूसा, हरा चारा एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पशुपालकों का मानदेय की डिमांड सत्यापित कराते हुए प्रत्येक माह की 5 तारीख तक भेजना सुनिश्चित किया जाए। GOVANSH

    जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं के निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए जाएं। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि ब्लॉक वाइज निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप भूसा संग्रहण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गोवंश को स्वस्थ एवं अच्छा बनाने के लिए गौशाला के नजदीक चारागाह में नेपियर घास एवं अन्य हरे चारों का उत्पादन कराया जाए। उन्होंने कहा कि पशु आहार एवं चोकर आदि की व्यवस्था भी गौशाला में की जाए। GOVANSH

    See also  VAN MAHOTSAV / वृक्षो का मानव जीवन में तथा पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान - जनपद न्यायाधीश