• Fri. Dec 1st, 2023

    GOOD NEWS: आजमगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा के लिए डॉ, डी डी सिंह हुए सम्मानित

    ByA.K. SINGH

    Jan 22, 2023

    आजमगढ़ : ( GOOD NEWS ) हमारे देश में शहरी क्षेत्रों में जहां चिकित्सा व्यवस्था कुछ बेहतर है, वही अभी ग्रामीण क्षेत्रों में इसका अभाव देखने को मिलता है। ग्रामीण लोगों, खासतौर से निर्धन वह असहाय लोगों के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ,डी डी सिंह  निशुल्क चिकित्सकीय  परामर्श के साथ निशुल्क दवा आदि का भी इंतजाम मुहैया कराते हैं।चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए आज स्वामी विवेकानंद सामाजिक संस्थान आजमगढ़ द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया।


    छपरा सुल्तानपुर, आजमगढ़ के मूल निवासी डॉ डी डी सिंह के इसी कार्यों को देखते हुए आजमगढ़ के विवेकानंद सामाजिक संस्थान द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया। डॉ डीडी सिंह को मिले इस सम्मान को से उनके शुभचिंतकों के साथ उनके परिवार में कि लोगों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी है। (GOOD NEWS )

    See also  B J P DIN DYAL JAYNTI / समर्पण दिवस के रूप में भाजपा कार्यालय सहित 2176 बूथों पर मनाई गई पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती