GOOD NEWS / आजमगढ : आजमगढ़ : अपनों से उपेक्षित या अन्य किसी कारणों से अपना घर बार छोड़ चुके ऐसे लोग जो वृद्धावस्था में वृद्धाश्रम में शरण लिए हुए है। आजमगढ जनपद में फरिहा स्थित वृद्धआश्रम का प्रयास सामाजिक संगठन वहां पहुंच कर वृद्ध आश्रम के वृद्ध जनों का हाल-चाल जाना। वृद्ध जनों के आग्रह से प्रभावित होकर प्रयास संघठन के पदाधिकारियों द्वारा य़ह निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द ही वृद्धाश्रम प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया जाएगा। जिसमें तमाम वृद्ध असहाय कमजोर वृद्धो को मल्टीविटामिन टॉनिक प्रदान करने के साथ मानसिक रोग से पीड़ितों का भी मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज कराया जाएगा। जिससे आश्रम में रहने वाले वृद्ध जन स्वास्थ्य पूर्ण जीवन व्यतीत कर सके। GOOD NEWS