GOOD NEWS / आजमगढ़ : भारतीय सेना में सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त व लक्ष्मण पुरस्कार से पुरस्कृत राधेश्याम सिंह को प्रयास सामाजिक संगठन ने नीबी स्थित स्वामी विवेकानंद जी के आदमकद की मूर्ति के समक्ष सम्मानित कर उन्हें आजमगढ़ का गौरव करार दिया।GOOD NEWS
जनपद के तरवां क्षेत्र के भटगांवा दौलताबाद के पहलवान सत्यराम सिंह के घर जन्मे राधेश्याम सिंह का जीवन मुफलिसी में बीता लेकिन हार नहीं मानते हुए उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा और 1976 में उनका चयन सेना के राजपूत रेजीमेंट में हुआ। इसके बाद उनका रूझान हैमर थ्रो खेल के प्रति हुआ। GOOD NEWS
कोच अशोक सिंह के मार्गदर्शन के बाद हैमर थ्रो में राधेश्याम सिंह ने इस कदर परचम लहराया कि उन्हें बैंकाक, मलेशिया, सिंगापुर सहित धरती के कोने-कोने तक भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और वे देश के लिए कई मेडल अर्जित कर आजमगढ़ का नाम विश्व पटल पर रोशन किए। इनके समर्पण को देखते हुए हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा इन्हें लक्ष्मण पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। जिसके बाद आजमगढ़ में इन्हें सम्मानित किए जाने का दौर जारी है। GOOD NEWS
प्रयास टीम द्वारा श्री सिंह को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम्, प्रयास स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया गया।
लक्ष्मण पुरस्कार से सुशोभित राधेश्याम सिंह ने कहाकि राष्ट्र का नाम व्योम तक पहुंचाना हर भारतीय का लक्ष्य होना चाहिए। देश के लिए विशेष करने के जज्बे ने मुझे आज लक्ष्मण पुरस्कार तक पहुंचा दिया। मेरी इच्छा है कि देश का प्रत्येक युवा अपने क्षमता को निखारते हुए नए भारत के निर्माण में अपना योगदान जारी रखें।GOOD NEWS
प्रयास के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहाकि आजमगढ़ का गौरव है कि लक्ष्मण पुरस्कार से अलंकृत राधेश्याम सिंह अपने क्षेत्र के है। जीवन में अनेको कठिनाईयों के बाद भी इनके क्षमता के आज विश्व पहचान रही है। देश और समाज हित में हर युवाओं को आगे आकर अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। इसके अलावा तरवां क्षेत्र में भी आए दिन इन्हें सम्मानित किया जाना जारी है वहीं क्षेत्र के युवा इनसे सेना मे चयनित होने के लिए प्रेरणा ले रहे है।GOOD NEWS
बधाई देने वालों में इंजी सुनील यादव, ओम नरायन श्रीवास्तव, हरिगोविन्द विश्वकर्मा, राजीव शर्मा, अभिषेक सिंह नीरज, एसपी सिंह, सत्यपाल सिंह, श्याम नरायन सिंह, निहाल आदि शामिल रहे।GOOD NEWS