GOOD NEWS / आज़मगढ़ : जिले में इन दिनों कृषि क्षेत्र में काफी उपलब्धि देखने को मिल रही हैं। सगड़ी तहसील निवासी व जय भारत नर्सरी संस्थापक वंश गोपाल सिंह कृषि को राष्ट्रीय स्तर पर पूसा कृषि विज्ञान मेला में सम्मानित किया जाएगा। जनपद आजमगढ़ के किसान के लिए यह एक और उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। GOOD NEWS
आगमी दो से चार मार्च को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023” में जिले के प्रगतिशील किसान बंश गोपाल सिंह को “फेलो फार्मर रिकग्निशन अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा | GOOD NEWS
कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा आजमगढ़ के वैज्ञानिकों ने सिंह द्वारा की जा रही गतिविधियों का संकलन करने के उपरांत उक्त पुरस्कार हेतु नामांकन किया था | श्री सिंह को पूर्व में भी IARI Innovative Farmer Award 2021 से सम्मानित किया जा चुका है | बंश गोपाल सिंह रासा के सम्मानित सदस्य भी हैं | इस सम्मान के लिए चयनित होने पर उनके शुभचिंतकों इष्ट मित्रों ने उन्हें अग्रिम बधाई के साथ शुभकामनाएं दी हैं। GOOD NEWS