GOOD NEWS / आज़मगढ़ : रक्तदान महादान है। इस कार्य में लंबे समय से नीमा अपना अहम योगदान दे रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान नीमा आजमगढ़ द्वारा मंडलीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसके लिए डॉ. डी.डी. सिंह और नीमा आजमगढ़ को राष्ट्रीय रक्त नायक अवार्ड प्राप्त हुआ है। डॉ. डी.डी. सिंह की अनुपस्थिति में यह अवार्ड उत्तर प्रदेश निफा के स्टेट कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल खट्टर से ग्रहण किया। GOOD NEWS
डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान 17 सितंबर 2022 को नीमा आजमगढ़ ने एक वृहद रक्तदान शिविर लगाया था, जिसके लिए करनाल हरियाणा में आयोजित कार्यक्रम में निफा की ओर से मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा राष्ट्रीय रक्त नायक अवार्ड दिया गया। संस्था के साथ साथ आजमगढ़ में अभियान के संयोजक के रूप में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. डी.डी. सिंह को व्यक्तिगत रूप से भी सम्मानित किया गया। GOOD NEWS
उन्होने कहा कि नीमा के साथ साथ पूरे आजमगढ़ के लिए यह गौरव की बात है कि संस्था को यह सम्मान दिया जा रहा है। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए नीमा आजमगढ़ के समस्त रक्तदाता, रक्तदात्रियो एवं सम्मानित जनता का एवं संस्था से प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूँ। यहाँ के लोगों ने दूसरों के जान की परवाह करते हुये बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। GOOD NEWS
डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि यह सम्मान उन सभी रक्तदानियों, सहयोगियों, नीमा के पदाधिकारियों व ब्लड बैंक के समस्त स्टाफ़ का है, जिनके सहयोग से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल हुआ है। साथ ही निफा के स्टेट कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार दुबे और निफा चेयरमैन प्रितपाल सिंह को भी मैं और मेरा संगठन आभार व्यक्त करते हैं। GOOD NEWS