DUKHD / आजमगढ : आजमगढ़ जिले के मेहनगर तहसील के सरदारपुर गांव निवासी नीरज सरोज पुत्र रामू सरोज उम्र लगभग 33 वर्ष के आकस्मिक निधन से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। नीरज सरोज तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई जय गोविंद सरोज बैंक में मैनेजर एवं जय गोविंद सरोज कंपोजिट विद्यालय सरदारपुर में शिक्षा प्रेरक के पद पर तैनात हैं। DUKHD
नीरज सरोज जूनियर विद्यालय के अध्यापक पद पर बहराइच शिक्षा दे रहे थे। उनके पास एक आठ माह का बेटा है। वह असाध्य बीमारी से ग्रसित थे, जिनका इलाज नई दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा था। कल शाम उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सरदारपुर में पहुंचा। गाव में शव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं उनके जानने वाले पहुंच गए।
नीरज सरोज के आकस्मिक निधन से उनके परिवार वालों और विशेष रूप से उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कल ही रात उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा की वरिष्ठ नेता मंजू सरोज, शिक्षिका अनीता राज सरोज, ग्राम प्रधान राम नारायण सरोज, राम बरत सरोज, राम केर, राम शब्द यादव श्याम दुलारे यादव आदि उपस्थित रहे। DUKHD