CONGRESS PARTY AZAMGARH / आजमगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत जोड़ो यात्रा के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अहमद शमसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। कांग्रेसियों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाया। CONGRESS PARTY AZAMGARH
तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। कांग्रेसियों ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और नमन किया। तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।CONGRESS PARTY AZAMGARH
तत्पश्चात कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुख्य अतिथि अहमद शमसाद ने कहा कन्याकुमारी से पैदल चल कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने लाल चौक पर पहुंच कर अपनी तपस्या पूरी कर लाल चौक पर झंडा फहराया यह हमारे और देश के लिये गर्व की बात है। भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगी। CONGRESS PARTY AZAMGARH
जिसके उपलक्ष्य मे हमने भारत की शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुये उन्होंने कहा बापू का जीवन दर्शन हमारे लिये अनुकरणीय है। उन्होंने सार्वजानिक जीवन में सत्य अहिंसा इमानदारी और नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताये हुये रास्ते पर चल कर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। CONGRESS PARTY AZAMGARH
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बापू को याद करते हुये कहा कि साध्य एवं साधन की पवित्रता बापू का मूल मंत्र था। उनकी कथनी करनी में कोई अंतर नहीं था। सत्य अहिंसा के बल पर उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष किया जिससे भारत के स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए अनेक कार्य किये स्वतंत्रता संग्राम मेें उनका योगदान अविस्मरणीय है।CONGRESS PARTY AZAMGARH
विचार गोष्ठी को मनोज कुमार सिंह, रमेश राजभर, पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, मुन्नू यादव, राना खातून, जगदम्बिका चतुर्वेदी, साबिहा अंसारी, शाहिद खान, शीला भारती, सीमा भारती आदि ने संवोधित किया।
विचार गोष्ठी में तुफैल अहमद, रियाजुल हसन, मूलचंद चौहान, विनीत रंजन, कन्हैया कुमार राव, प्रेमा चौहान, नगीना प्रसाद मौर्य, मसूद अंसारी, शंभू शास्त्री, प्रदीप यादव, गोविंद शर्मा, सोनू प्रजापति, शशांक शेखर मणि त्रिपाठी, देवी प्रसाद पाण्डेय, फारूक अब्बासी, लालधर राम, आदि लोग उपस्थित रहे।CONGRESS PARTY AZAMGARH