CONGRESS PARTY/ आजमगढ़ 2 : महिला कांग्रेस की का० अध्यक्ष शीला भारती के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के क्रम में महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत यात्रा को आजमगढ़ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कांग्रेस का झंडा दिखा कर रवाना किया। पदयात्रा कलेक्ट्रेट पहुंच कर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुयी। CONGRESS PARTY
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश में प्रेम सौहार्द का संदेश पहुंचा है जिस तरह से सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है यह एक चिंता का विषय है।CONGRESS PARTY
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कांग्रेसजन केंद्र की बीजेपी सरकार के वादाखिलाफी और तानाशाही रवैयै के खिलाफ जनता को जागरूक करने का काम कर रहे हैं और आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। इस अभियान के तहत राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है।CONGRESS PARTY
इस मौके पर शीला भारती ने कहा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद उत्साहित कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ कर आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश देने के साथ बीजेपी सरकार के नाकामी के कारण देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी को लेकर सीधा जनसंवाद कर रहे हैं। इस बढ़ती महंगाई में गृहणियों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। खाद्य सामग्री और रसोई गैस के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि से गरीबों का जीना मुहाल हो गया है। बीजेपी सरकार पूंजीपतियों की हितेषी है।CONGRESS PARTY
गरीबों से सरकार का कोई सरोकार नहीं है। अब महिलायें भी चुप बैठने वाली नहीं है। सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ 2024 में बीजेपी सरकार को हटाने के लिये संकल्पित हैं।
आज के कार्यक्रम को समापन अवसर पर लालती देवी, अजीत कुमार राय, राना खातून, सीमा भारती, अंजली पाण्डेय, प्रेमा चौहान, मंजुलता आदि ने संवोधित किया।CONGRESS PARTY
इस मौके पर विनीत रंजन, श्याम सिंह, सोनू प्रजापति, सुषमा भारती, गीता भारती, मंजू यादव, संतरा देवी, सोनी कपूर बेबी, संगीता, नीतू,समा, पूजा, रीता, बविता आदि लोग उपस्थित रहे।CONGRESS PARTY