• Fri. Dec 1st, 2023

    CONGRESS PARTY/ कॉग्रेस पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनो व विभागों के अध्यक्षो की बैठक हुई सम्पन्न

    ByA.K. SINGH

    Jan 28, 2023

    CONGRESS PARTY/ आजमगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें आजमगढ़ मऊ बलिया अंबेडकरनगर के जिला एवं शहर अध्यक्ष एवं सभी फ्रंटल संगठनो विभागों के अध्यक्षो ने भाग लिया। CONGRESS PARTY

    बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्वी जोन अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी विधायक एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मणीन्द्र मिश्र तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम जनक कुशवाहा कैलाश चौहान उपस्थित रहे। बैठक में उत्तर प्रदेश में चल रही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संदर्भ में विस्तार से विचार विमर्श हुआ। CONGRESS PARTY

    बैठक को संबोधित करते हुये प्रांतीय अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी विधायक ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हो चुकी है इसमें कांग्रेसजन ब्लाक शहर एवं जिला स्तर पर झंडा फहराने के उपरांत पैदल यात्रा कर प्रत्येक घरों पर दस्तक देंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी जी का संदेश जन जन तक पहुंचायेगे और आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश देंगे।CONGRESS PARTY

    यह एक व्यापक जनसंपर्क अभियान है इस अभियान में सभी ग्रामसभाओ के प्रत्येक घरो तक पंहुचने का लक्ष्य है जिसे हमारे उत्साहित कार्यकर्त्ता निश्चित पूरा करेंगे।
    बैठक को बलिया जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय मऊ जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम, मऊ शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने संवोधित किया। CONGRESS PARTY
    बैठक में बेलाल अहमद, तेजबहादुर यादव कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय, रनबहादुर सिंह, श्याम देव यादव, सुरेन्द्र सिंह, जगदम्बिका चतुर्वेदी, अमर बहादुर यादव, नदीम अहमद, आदि लोग उपस्थित रहे। CONGRESS PARTY

    See also  COURT AZAMGARH / हत्या के मुकदमे में आरोपियों को दस हजार रुपये जुर्माने के साथ आजीवन कारावास