BJP PRADESH ADHYAKSH / आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में होटल ग्रैन्ड एस आर के सभागार में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रिय संचालन समिति ,सभी 12 जिलों के जिलाध्यक्ष और जन प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मौजूद रहे। BJP PRADESH ADHYAKSH
इस अवसर पर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हर चुनाव में बेहतर करना भाजपा के लिए चुनौती रहती है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं से यह अपेक्षा की जाती है कि नगर निकाय चुनाव को भी गम्भीरता से लेते हुए अपनी सक्रियता दिखाएं क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही भाजपा की ताक़त है। निकाय चुनाव में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन इस लिए जरूरी है क्योंकि कि आगे लोकसभा का भी चुनाव है।नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत लोकसभा चुनाव में सानदार प्रदर्शन का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा बसपा कांग्रेस को सीजनल दल बताते हुए कहा कि यह लोग सिर्फ चुनाव के दौरान आते हैं बेमेल गठबन्धन करते हैं भाजपा के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाते हैं। जबकि भाजपा अपनी संगठन की गतिविधियों और इस दल की सरकारें जनहित की योजनाओं के साथ जनता के बीच में लगातार बनी रहती है। उन्होंने टिकट बंटवारे के मुद्दे पर अपनी बात कहते हुए कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को टीकट मांगने का अधिकार है लेकिन मिलेगा केवल एक को ही। उन्होंने पार्टी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा की भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता हित उसके लिए सर्वोपरी है। प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि अगर हम 2019 का मत प्रतिशत पाने में सफल रहे तो प्रदेश की सभी सीटें भाजपा की झोली में होंगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने अच्छा किया है और अच्छा करने के लिए नगरिया क्षेत्रों में भाजपा की सरकार जरुरी है। BJP PRADESH ADHYAKSH
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, दयाशंकर सिंह, सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष डा धर्मेन्द्र सिंह,सांसद हरीश द्विवेदी, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम नीलम सोनकर, शकुन्तला चौहान, दानिश आजाद अन्सारी दिनेश लाल यादव निरहुआ, ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय मौजूद रहे। BJP PRADESH ADHYAKSH