AZAMGARH CONGRESS / आज़मगढ़ : शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शाह आलम खान आजमी उर्फ डान भाई ने अपने एक दर्जन समर्थको के साथ कांग्रेस की सदस्यत ग्रहण की। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने शाह आलम खान आजमी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रमा का संचालन युथ कांग्रेस अध्यक्ष अमर बहादुर यादव ने किया।AZAMGARH CONGRESS
वही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शाह आलम ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी जो सभी धर्म सम्प्रदाय को एक साथ लेकर चल सकती है। बसपा का कोई विचार नहीं है उसके नेता पैसे के लिए राजनिति करती है। सपा के पास भाजपा से लड़ने क्षमता नहीं है। मोदी और भाजपा की देश को बांटनें वाली साजनिति का जवाब सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, कांग्रेस मे ही यह संभव है कि एक दलित चुनाव लड़कर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्षा बन सकता है। AZAMGARH CONGRESS
उन्होंने बताया कि कांग्रेस के आंतरिक लोकतन्त्र से प्रभावित हूं व राहुल गांधी के संघर्षों और सोनिया जी के त्याग के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे जी की शालीनता ने हमे कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया। आगे पार्टी का जो भी दिशा निर्देश होगा उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी के हाथो को मजबूत करने का काम करूंगा। AZAMGARH CONGRESS
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष बेलाल अहमद, पीसीसी सदस्य मुन्नू यादव, मुलचन्द्र चौहान, प्रदीप यादव, श्यामदेव यादव अब्दुल हफीज खान ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से शम्भू शास्त्री, आशुतोष रजत, हबीबुल रहमान, मो शान, मो इत्तेशाम, मो गोलू सहित कई लोग शामिल रहे।AZAMGARH CONGRESS